Economics class 10 NCERT NOTES ( भूगोल कक्षा -10 ) All Chapter Subjective Question Answer in Hindi, सामाजिक विज्ञान (हमारी अर्थव्यवस्था) पाठ - 7 उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण SUBJECTIVE QUESTION, उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर, उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर, Samajik Vigyan class 10th Upabhokta Jaagaran evan Sanrakshan subjective question answer 2023, सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण लघु उत्तरीय प्रश्न, class 10th Social science question answer 2023 PDF download in Hindi,  सामाजिक विज्ञान का मॉडल पेपर 2023, class 10th Upabhokta Jaagaran evan Sanrakshan Subjective question answer 2023, Class 10th Social science Economics Subjective Question Bihar Board Matric Exam 2023, BSEB Class 10th सामाजिक विज्ञान (अर्थशास्त्र ) उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण Subjective Question 2023, उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण का महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव क्वेश्चन, class 10th Social science Economics ka Subjective, Class 10th Social science model paper and question bank 2023, Pragatishil Classes, Class 10th Social science Upabhokta Jaagaran evan Sanrakshan Subjective Question Answer, सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर 2023, class 10th उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण ka Subjective question answer 2023, कक्षा 10 उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण का सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर, class 10th Economics subjective question paper 2023 

सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण का सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर 2023 | Class 10th Social Science (Economocs) Upabhokta Jaagaran evan Sanrakshan Subjective Question Answer 2023

दोस्तों मैट्रिक परीक्षा 2023 का तैयारी करना चाहते है तो यहाँ पर (Social Science) सामाजिक विज्ञान का क्वेश्चन आंसर दिया गया है जिसमें अर्थशास्त्र (Economics) का उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण का सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर ( Upabhokta Jaagaran evan Sanrakshan Subjective Question Answer ) दिया गया है तथा सामाजिक विज्ञान का मॉडल पेपर ( Social Science Model Paper 2023 ) भी दिया गया है और आपको सोशल साइंस का ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर ( Upabhokta Jaagaran evan Sanrakshan Objective Question Answer ) आपको इस वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएगा।

  • Class 10 Social Science All Chapter VVI Guess Question Paper 2023
S.N Social Science (सामाजिक विज्ञान) 📒
1. History (इतिहास) Guess Paper
2. Geography (भूगोल) Guess Paper
3. Economics (अर्थ-शास्त्र) Guess Paper
4. Political Science (राजनितिक विज्ञानं) Guess Paper
5. Disaster Management (आपदा प्रबंधन) Guess Paper

class 10th Social science question answer 2023 PDF download in Hindi

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. कुछ ऐसे कारकों की चर्चा करें जिससे उपभोक्ता का शोषण होता है ?

उत्तर ⇒  उपभोक्ता-शोषण के मुख्य कारक निम्नलिखित हैं –
(i). मिलावट की समस्या : महँगी वस्तुओं में सस्ती वस्तु का मिलावट करके उपभोक्ताओं का शोषण करता है।
(ii). कम तौल द्वारा : वस्तुओं के माप में हेरा-फेरी से भी उपभोक्ताओं का शोषण होता है।
(iii).कम गुणवत्ता वाली वस्तु : उपभोक्ताओं को धोखे से अच्छी वस्तु के स्थान पर कम गुणवत्ता वाली वस्तु देकर शोषण करना।
(iv). ऊँची कीमत द्वारा : ऊँची कीमत वसूल करके भी उपभोक्ताओं का शोषण किया जाता है।

2. आप किसी खाद्य पदार्थ संबंधी वस्तुओं को खरीदते समय कौन-कौन सी मुख्य बातों का ध्यान रखेंगे? बिन्दुवार उल्लेख करें।

उत्तर ⇒  हम किसी खाद्य पदार्थ संबंधी वस्तुओं को खरीदते समय निम्न बातों का ध्यान रखेंगे :
(i). अवयवों की सूची
(ii). वजन का परिमाण
(iii).निर्माता का नाम व पता
(iv). निर्माण की तिथि
(v). इस्तेमाल की समाप्ति
(vi). डाले गए रंग एवं खुशबु की जाँच
(vii).सम्मिलित पौष्टिक तत्वों की मात्राएँ
(viii).स्वास्थ्य के प्रति हानिकारक चेतावनी
(ix). वैधानिक चेतावनी इत्यादि ।

3. उपभोक्ता जागरण हेतु विभिन्न नारों को लिखें।

उत्तर ⇒  उपभोक्ता जागरण हेतु विभिन्न नारे निम्न हैं –

(i). जागो ग्राहक जागो
(ii). ग्राहक, सावधान
(iii). सतर्क उपभोक्ता ही सुरक्षित उपभोक्ता है।
(iv). अपने अधिकारों को पहचानो
(v). उपभोक्ता के रूप में अपने अधिकार की रक्षा करो।

4. उपभोक्ता कौन है ? संक्षेप में बताएँ।

उत्तर ⇒  व्यक्ति जब वस्तुएँ एवं सेवाओं को अपने प्रयोग के लिए खरीदता है तब वह उपभोक्ता कहलाता है। खरीददार की अनुमति से ऐसी वस्तुओं और सेवाओं का प्रयोग करने वाला व्यक्ति भी उपभोक्ता है। उपभोक्ता को बाजार का राजा माना जाता है। यदि उपभोक्ता नहीं रहे तो उत्पादित वस्तुओं की मांग करने वाला ही नहीं होगा। उत्पादन की समस्त क्रियाएँ उपभोक्ता के द्वारा ही संचालित होती है।

5. उपभोक्ता के रूप में बाजार में उनके कुछ कर्तव्यों का वर्णन करें।

उत्तर ⇒  उपभोक्ता जब कोई वस्तु खरीदता है तो यह आवश्यक है कि उस वस्तु की रसीद अवश्य लें एवं वस्तु की गुणवत्ता, ब्रांड, मात्रा, शुद्धता, मानक, माप-तौल, उत्पाद निर्माण की तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि, गारंटी-वारंटी पेपर, गुणवत्ता का निशान जैसे- आइ०एस०आइ०, एगमार्क, हॉलमार्क और मूल्य की दृष्टि से किसी प्रकार का दोष, अपूर्णता पाते हैं तो सेवाएँ लेते समय अतिरिक्त सतर्कता एवं जागरूकता रखें।

Class 10th Social science model paper and question bank 2023

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. उपभोक्ता संरक्षण हेतु सरकार द्वारा गठित न्यायिक प्रणाली (त्रिस्तरीय प्रणाली) को विस्तार से समझाएँ।

उत्तर ⇒  उपभोक्ता की शिकायत के समाधान हेतु सरकार द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 में त्रिस्तरीय व्यवस्था है जिसमें जिला मंचों, राज्य आयोग एवं राष्ट्रीय आयोग की स्थापना की गई है।
ये न्यायिक व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए बहुत ही उपयोगी एव व्यवहारिक है। इस व्यवस्था से उपभोक्ता को त्वरित एवं सस्ता न्याय प्राप्त होता हैऔर समय तथा धन की बचत होती है। जिस प्रकार अदालतों में मुकदमा दायर किए जाते हैं, उसी तरह उसकी सुनवाई भी होती है। पहले शिकायत जिला फोरम में की जाती है। शिकायतकर्ता अगर संतुष्ट नहीं है तो वह मामलों को ‘राज्य फोरम’ फिर “राष्ट्रीय फोरम’ में ले जा सकता है। पुनः अगर उपभोक्ता राष्ट्रीय फोरम से संतुष्ट नहीं होता तो वह आदेश के 30 दिन के अंदर ‘उच्चतम न्यायालय में अपील कर सकता है।’

2. उपभोक्ता के कौन-कौन अधिकार है ? प्रत्येक अधिकारों को सोदाहरण लिखें।

उत्तर ⇒  उपभोक्ता के निम्नलिखित अधिकार हैं –
(i).सुरक्षा का अधिकार : इस अधिकार का सीधा संबंध बाजार से खरीदी जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं से जुड़ा है।

(ii). सूचना पाने का अधिकार : उपभोक्ता को वे सभी आवश्यक सूचनाएँ भी प्राप्त करने का अधिकार है जिसके आधार पर वह वस्तु या सेवाएँ खरीदने का निर्णय कर सकता है। जैसे- पैकेट बंद सामान खरीदने पर उसका मूल्य, इस्तेमाल करने की अवधि, गुणवत्ता इत्यादि।

(iii). चुनाव करने का अधिकार : उपभोक्ता को विभिन्न का निर्माताओं द्वारा निर्मित विभिन्न ब्रांड, किस्म, गुण, रूप, रंग, आकार तथा मूल्य की वस्तुओं में से किसी भी वस्तु को चयन करने की स्वतंत्रता है।

(iv).सुनवाई का अधिकार : उपभोक्ता को अपने हितों को प्रभावित करने वाली सभी बातों को उपयुक्त मंचों के समक्ष प्रस्तुत करने का अधिकार है।

(v). उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार : उपभोक्ता शिक्षा के अधिकार के अन्तर्गत किसी वस्तु के मूल्य, उसकी उपयोगिता, कोटि तथा सेवा की जानकारी एवं अधिकारों से ज्ञान प्राप्ति की सुविधा जैसी बातें आती हैं, जिसके माध्यम से शिक्षित उपभोक्ता धोखाधड़ी, दगाबाजी से बचने के लिए स्वयं सबल, संरक्षित एवं शिक्षित हो सकते हैं एवं उचित न्याय के लिए खड़े हो सकते हैं।

3. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 की मुख्य विशेषताओं को लिखें।

उत्तर ⇒  उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के दायरे में सभी वस्तुओं, सेवाओं तथा व्यक्तियों, चाहे वह निजी क्षेत्र हों या सार्वजनिक क्षेत्र के, को शामिल किया जाता है। इसके तहत उपभोक्ताओं को यह जानने का अधिकार प्राप्त है कि वह वस्तु या सेवा की गुणवत्ता, परिणाम, क्षमता, शुद्धता, मानक और मूल्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके। इसके अतिरिक्त उसे यह भी अधिकार प्राप्त है कि वह इस बात की भी परख कर ले कि उसे जो वस्तु या सेवा मिल रही है वह खतरनाक तो नहीं है ताकि वह अपना बचाव कर सके। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम उपभोक्ता को सशक्त बनाता है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की धारा-6 के अन्तर्गत उपभोक्ता को निम्न अधिकार प्रदान किए गए हैं-

(i). सुरक्षा का अधिकार
(ii). सूचना पाने का अधिकार
(iii). चुनाव या पसंद करने का अधिकार
(iv). सुनवाई का अधिकार
(v).शिकायत निवारण या क्षतिपूर्ति का अधिकार

सामाजिक विज्ञान का मॉडल पेपर 2023

4. ‘मानवाधिकार अधिकार’ के महत्व पर लिखें।

उत्तर ⇒  भारत में राष्ट्रीय स्तर पर एक उच्चतम संस्था है जो मानवीय अधिकारों की रक्षा और उनके अधिकारों से संबंधित हितों के लिए सुरक्षा प्रदान करती है। इस संस्था को राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था कहते हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का महत्व इस बात से बढ़ जाता है कि इसके अध्यक्ष भारत के उच्चतम न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश होते हैं इसी तरह देश के प्रत्येक राज्य में एक ‘राज्य मानवाधिकार आयोग’ का गठन किया जाता है जो देश के नागरिकों के अधिकार और सुरक्षा संबंधी बातों को देखती है। इसी आधार पर महिलाओं के ऊपर हुए अत्याचार अथवा शोषण संबंधी शिकायत के निवारण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय महिला आयोग तथा राज्य महिला आयोग का गठन किया गया है।

5. दो उदाहरण देकर उपभोक्ता जागरूकता की जरूरत का वर्णन करें।

उत्तर ⇒  उपभोक्ता जागरूकता की जरूरत को निम्नलिखित दो उदाहरणों द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है-

(i). शिक्षण संस्थान : शिक्षण संस्थान अधिक संख्या में गली-गली में खुलते जा रहे हैं जो कि गैर मान्यता प्राप्त होते हैं जिनमें योग्य शिक्षक, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, फर्नीचर, खेल का मैदान तथा मानक पाठ्यक्रम का अभाव होता है तथा ये भ्रामक प्रचार-प्रसार द्वारा छात्रों को झूठा वादा देकर गलत ढंग से फीस वसूलते हैं।

(ii). डॉक्टर : मरीज देखते समय डाक्टरों द्वारा फीस के बारे में पूरी जानकारी और रसीद देने के प्रचलन को नहीं अपनाया जाता है। ऑपरेशन के पहले ऑपरेशन के प्रभाव की पूरी जानकारी न देकर भी उपभोक्ता का शोषण किया जाता है।
आजकल उत्पादों के साथ-साथ प्रलोभन देना एक प्रमुख समस्या बनी हुई है। जैसे एक वस्तु खरीदने पर एक वस्तु मुफ्त, पुरानी वस्तु के बदले नई वस्तु, चाय की पैकिंग में डायमण्ड का होना आदि। इन सब भ्रामक प्रचारों द्वारा उपभोक्ता को ठगा जाता है। उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक व सचेत रहना आवश्यक है।


10th Class Social Science Subjective Question Answer : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 इतिहास का लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर नीचे दिया गया है दिए गए लिंक पर क्लिक करके लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पढ़ सकते हैं । कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान सब्जेक्टिव क्वेश्चन 2023

Social Science Subjective Question
S.N Class 10th Geography Question 2023
1. भारत : संसाधन एवं उपयोग
2. कृषि
3. निर्माण उद्योग
4. परिवहन , संचार एवं व्यापार
5. बिहार : कृषि एवं वन संसाधन
6. मानचित्र अध्ययन
S.N Class 10th History Question 2023
1. यूरोप में राष्ट्रवाद
2. समाजवाद एवं साम्यवाद
3. हिंद-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन
4. भारत में राष्ट्रवाद
5. अर्थव्यवस्था और आजीविका
6. शहरीकरण एवं शहरी जीवन
7.  व्यापार और भूमंडलीकरण
8. प्रेस- सांस्कृति एवं राष्ट्रवाद
S.N Class 10th Political Science Question 2023
1. लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी
2. सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणाली
3. लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष
4. लोकतंत्र की उपलब्धियां
5. लोकतंत्र की चुनौतियां
S.N Class 10th Economics Question 2023
1. अर्थव्यवस्था एवं इसके विकास का इतिहास
2. राज्य एवं राष्ट्र की आय
3. मुद्रा, बचत एवं साख
4. हमारी वित्तीय संस्थाएं
5. रोजगार एवं सेवाएं
6. वैश्वीकरण
7. उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण
S.N Class 10th Aapda Prabandhan  Question 2023
1. प्राकृतिक आपदा : एक परिचय
2. बाढ़ और सूखा
3. भूकंप एवं सुनामी
4. जीवन रक्षक आकस्मिक प्रबंधन
5. आपदा काल में वैकल्पिक संचार व्यवस्था
6. आपदा और सह-अस्तित्व

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *