केरल में समय से पहले मानसून की एंट्री, मौसम विभाग ने सभी को किया अलर्ट कई राज्यों में होगी भारी बारिश
मानसून 10 दिन पहले यानी कि 29 मई को केरल में दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मानसून केरल के बाकी इलाकों के साथ-साथ कर्नाटक और महाराष्ट्र की और भी बढ़ेगा। मौसम विभाग ने अपने भविष्यवाणी में बताया कि दक्षिण पश्चिमी मानसून आज केरल पहुंच चुका है। इससे पहले मानसून की पहुंचने की तारीख 1 जून बताई गई थी आपको बता दें कि मानसून 16 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पहुंच गया था। इसके साथ ही कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने केरल में 29 मई से लेकर 1 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई है। वही 30 मई को तमिलनाडु, लक्ष्यदीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह दक्षिण तटीय, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मुख्य हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 12 स्थान पर भारी बारिश होने की संभावना है। बिहार, केरल अंडमान और दीप समूह, तमिल नाडु दक्षिण कर्नाटका और पश्चिम हिमालय की तलहटी में हल्की सी मध्यम बारिश संभव है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। वही उत्तर प्रदेश के पूर्व उत्तर राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
बिहार में भी बड़ी तेज बारिश के आसार
बिहार में भी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मानसून समय से पहले आ जाएगा। पिछले साल भी मानसून संभावित तिथि से 1 दिन पहले आया था। इस बार 2 दिन पहले आने का पूर्वानुमान है। अगर बात करें यूपी में कब पहुंचेगा मानसून तो मानसून विभाग ने बताया कि दक्षिण में तैयार सिस्टम ने पहले ही संकेत दे दिया है की मानसून की आमध जल्द हो सकती है। इस बार मानसून केरल में 3 दिन पहले पहुंच गया है यानी कि वक्त से पहले अन्य राज्यों में भी यह मानसून पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार यूपी में 20 जून के आसपास यह मौसम दस्तक देगा। मध्यप्रदेश में प्री मानसून एक्टिव है जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, रिवा सागर, शहडोल में रोज हल्की बारिश देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़े –
-
Matric और Inter मार्कशीट को सुधार कैसे करें- नाम या जन्म की तारीख में गड़बड़ी के लिए BSEB के नियमों एक बार जरुर पढ़े
-
Bihar Board 10th & 12th Marksheet Kab Aayega : बिहार बोर्ड मैट्रिक & इंटर 2022 मार्कशीट कब मिलेगा ?
-
BSEB Matric All Pass Student 2022: बिहार बोर्ड मैट्रिक पास सभी छात्रों को दी बधाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी को मिलेगा 10 हजार, यहां देखें पूरी खबर
-
Bihar Board 10t Scholarship 2022 : मैट्रिक परीक्षा 2022 में पास छात्रों को मिलेगा ₹10000 कब से ऑनलाइन शुरू होगा।