राजनितिक शास्त्र कक्षा -10 All Chapter Subjective Question Answer in Hindi, सामाजिक विज्ञान (राजनितिक शास्त्र) पाठ - 2 सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणाली SUBJECTIVE QUESTION, सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणाली लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर, सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणाली दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर, Samajik Vigyan class 10th Satta Me Sajhedari Ki Karyprnali subjective question answer 2023, सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणाली लघु उत्तरीय प्रश्न, class 10th Social science question answer 2023 PDF download in Hindi,  सामाजिक विज्ञान का मॉडल पेपर 2023, class 10th Satta Me Sajhedari Ki Karyprnali Subjective question answer 2023, Class 10th Social science Political Science Subjective Question Bihar Board Matric Exam 2023, BSEB Class 10th सामाजिक विज्ञान (अर्थशास्त्र ) सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणाली Subjective Question 2023, सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव क्वेश्चन, class 10th Social science Political Science ka Subjective, Class 10th Social science model paper and question bank 2023, Pragatishil Classes, Class 10th Social science Satta Me Sajhedari Ki Karyprnali Subjective Question Answer, सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणाली सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर 2023, class 10th सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणाली ka Subjective question answer 2023, कक्षा 10 सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणाली का सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर, class 10th Political Science subjective question paper 2023

सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणाली सब्जेक्टिव क्वेश्चन 2024 || Class 10th Social Science (Political Science) Satta Me Sajhedari Ki Karyprnali Subjective Question Answer 2024 Bihar Board Matric Exam 2024

सामाजिक विज्ञान (Political Science) :- सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणाली का सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर (Satta Me Sajhedari Ki Karyprnali Subjective Question Answer) यहां पर दिया गया है। जो क्लास 10th सामाजिक विज्ञान (class 10th Samajik Vigyan Subjective question) मैट्रिक परीक्षा 2023 के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और दोस्तों यहां पर सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणाली का ऑब्जेक्टिव प्रश्न भी मिल जाएगा तथा आप इस वेबसाइट से सामाजिक विज्ञान का मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दे दिया गया है।

  • Class 10 Social Science All Chapter VVI Guess Question Paper 2023
S.N Social Science (सामाजिक विज्ञान) 📒
1. History (इतिहास) Guess Paper
2. Geography (भूगोल) Guess Paper
3. Economics (अर्थ-शास्त्र) Guess Paper
4. Political Science (राजनितिक विज्ञानं) Guess Paper
5. Disaster Management (आपदा प्रबंधन) Guess Paper

BSEB Class 10th सामाजिक विज्ञान (अर्थशास्त्र ) अर्थव्यवस्था एवं विकास का इतिहास Subjective Question 2023

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. सत्ता की साझेदारी से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर ⇒  सत्ता की साझेदारी से तात्पर्य देश में विभिन्न समुदायों को शासन में सहभागी बनाने से है। वैध शासन व्यवस्था वही है जिसमें सभी व्यक्ति अपनी भागीदारी के माध्यम से शासन व्यवस्था से जुड़ते हैं। लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में ताकत सभी के हाथों में होती है, सभी को राजनीतिक शक्तियों में साझेदारी की जाती है।

2. सत्ता की साझेदारी के अलग-अलग तरीके क्या हैं ?

उत्तर ⇒  विभिन्न राजनीतिक दल सत्ता के लिए संघर्ष करते हैं।सत्ता बारी-बारी से अलग-अलग विचारधाराओं एवं समूहों के हाथों में आती रहती है। आधुनिक लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी की कार्य-प्रणाली का सबसे लोकप्रिय स्वरूप संघवादी है। एक अन्य व्यवस्था एकात्मक है, जिसमें शासन का एक ही स्तर होता है बाकि इकाइयाँ उसके अधिन काम करता है।

3. सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र में क्या महत्व रखती है ?

उत्तर ⇒  लोकतंत्र में जब विभिन्न जाति, धर्म, रंग भाषा आदि पर आधारित मानव समूहों को उचित पहचान व सत्ता में भागीदारी नहीं मिलती है तो असंतोष एवं टकराव से सामाजिक विभाजन, राजनीतिक अस्थिरता, सांस्कृतिक टकराव एवं आर्थिक गतिरोध उत्पन्न होते हैं। सत्ता की भागीदारी से उनके हितों एवं जरूरतों का सम्मान होता है। इससे सामाजिक समूहों के बीच टकराव की संभावना कम हो जाती है।

4. ग्राम पंचायत के सामान्य कार्यों का वर्णन करें।

उत्तर ⇒  ग्राम पंचायत के सामान्य कार्य निम्नलिखित हैं –
(i). प्राकृतिक आपदा में सहायता करना।
(ii). पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए वार्षिक योजना एवं बजट तैयार करना।
(iii). सार्वजनिक सम्पत्ति से अतिक्रमण हटाना।
(iv). सामुदायिक कार्यों में सहयोग देना।

सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणाली लघु उत्तरीय प्रश्न

5. जिला परिषद पर टिप्पणी लिखें।

उत्तर ⇒  जिला परिषद राज व्यवस्था का तीसरा स्तर है। इसका कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। प्रत्येक जिला परिषद का एक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष होता है। उनका निर्वाचन जिला परिषद के सदस्य अपने सदस्यों के बीच से करते हैं। बिहार में पंचायती राज अधिनियम, 2005 के द्वारा महिलाओं के लिए सम्पूर्ण सीटों में 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है।

6. नगर आयुक्त पर टिप्पणी लिखें।

उत्तर ⇒  नगर आयुक्त की नियुक्ति बिहार सरकार के द्वारा की जाती है, जो प्रायः भारतीय प्रशासनिक सेवा का पदाधिकारी होता है। नगर आयुक्त नगर निगम का मुख्य प्रशासक होता है एवं नगर के सभी कर्मचारियों के कार्यों की देखरेख करता है। वह निगम परिषद एवं सशक्त स्थायी समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुरूप कार्य करता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. राजनैतिक दल किस तरह से सत्ता में साझेदारी करते हैं ?

उत्तर ⇒  राजनीतिक दल सत्ता के बँटवारे के वाहक से मोलतोल करने वाले सशक्त माध्यम होते हैं। राजनीतिक दल ऐसे संगठित समूह हैं जो चनाव लड़ने और सत्ता हासिल करने के उद्देश्य से काम करते हैं। विभिन्न राजनैतिक दल सत्ता प्राप्त करने के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा के रूप में काम करते हैं। उसकी यह प्रतिद्वंद्विता यह निश्चित करता है कि सत्ता हमेशा किसी एक व्यक्ति या संगठित समूह के हाथों में न रहे। गर हम विभिन्न राजनीतिक दलों पर विचार करें तो हमें पता चलता है कि सत्ता बारी-बारी से अलग-अलग समूहों एवं विचारधाराओं वाले दलों के हाथों में आती जाती रहती है।

2. दबाव समूह किस तरह से सरकार को प्रभावित कर सत्ता में साझेदारी बनते हैं ?

उत्तर ⇒  लोकतंत्र में किसान, शिक्षक, औद्योगपति, व्यापारी, औद्योगिक मजदूर जैसे संगठित हित समूह सरकार की विभिन्न समितियों में प्रतिनिधि बनकर सत्ता में भागीदारी करते हैं। या अपने हितों के लिए सरकार पर दबाव डालकर उनके फैसलों को प्रभावित कर सत्ता में अप्रत्यक्ष रूप से हिस्सेदारी करते हैं। ऐसे विभिन्न समह जब सक्रीय हो जाते हैं तब किसी एक समूह का समाज के ऊपर प्रभुत्व कायम नहीं हो सकता है। यदि कोई एक समूह सरकार के ऊपर अपने हित के लिए दबाव डालता है तो दूसरा समूह उसके प्रतिकार में दबाव डालता है कि नीतियाँ इस तरह की न बनाई जाएँ। सरकार को भी ऐस में पता चलता है कि समाज के विभिन्न वर्ग क्या चाहते हैं तथा उन्हें सत्ता में कैसे हिस्सेदारी बनाया जाय ।

सामाजिक विज्ञान (राजनितिक शास्त्र) पाठ – 2 सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणाली SUBJECTIVE QUESTION

3. गठबंधन की सरकारों में सत्ता में साझेदारी कौन-कान होते हैं ?

उत्तर ⇒  सत्ता में साझेदारी का प्रत्यक्ष प्रमाण तब दिखता है जब दो या दो से अधिक राजनीतिक पार्टियाँ साथ मिलकर चुनाव लडती हैं या चुनाव जीतकर सरकार का गठन करती हैं। इसलिए सत्ता की साझेदारी का असली रूप गठबंधन की राजनीति या गठबंधन की सरकारों में दिखती है। जब विभिन्न विचारधाराओं, विभिन्न सामाजिक समू और विभिन्न क्षेत्रीय और स्थानीय हितों वाले राजनीतिक दल एक साथ एक समय में सरकार के एक स्तर पर सत्ता में साझेदारी करते हैं।

4. भारत एक संघीय देश है। उदाहरण देकर समझाएँ।

उत्तर ⇒  भारत एक संघीय देश है, जिसका प्रमाण निम्नलिखित तरीकों से दिया जा सकता है –

(i). सत्ता का विभाजन : संविधान स्पष्ट रूप से केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच विधायी अधिकारों की तीन सूचियों में बाँटता है, जो हैं- संघ सूची (इसमें 97 विषय है), राज्य सूची (इसमें 66 विषय है) तथा समवर्ती सूची (इसमें 47 विषय है)

(ii). त्री स्तरीय व्यवस्था : भारत में सरकार की तीन स्तर की व्यवस्था है – केन्द्र सरकार, राज्य सरकार एवं स्थानीय सरकार।

(iii). सरकार के दोनों स्तरों की सहमति : संघीय सरकार के अंतर्गत संविधान के मौलिक प्रावधानों को किसी एक स्तर की सरकार अकेले नहीं बदल सकती और यह भारत के लिए भी सही है। अकेली संसद इस व्यवस्था में बदलाव नहीं कर सकती।

5. नगर परिषद के कार्यों का उल्लेख करें।

उत्तर ⇒  नगर परिषद के निम्नलिखित कार्य हैं –

अनिवार्य कार्य :

(i). नगर की सफाई करना
(ii). पीने के पानी की व्यवस्था करना
(iii). सड़क बनाना एवं मरम्मत करना
(iv). रौशनी का प्रबंध करना
(v). नालियों की सफाई करना
(vi). अस्पताल खोलना
(vii). आग से सुरक्षा करना
(viii). शमशान घाट का प्रबंध करना
(ix). टीके लगवाना एवं महामारी से बचाना
(x). जन्म मृत्यु का निबंधन करना इत्यादि।

ऐच्छिक कार्य

(i). नई सड़क बनाना
(ii). गलियाँ एवं नालियाँ बनाना
(iii). गरीबों के लिए घर बनाना
(iv). बिजली का प्रबंध करना
(v). पार्क, बगीचा एवं अजायब घर बनाना इत्यादि।


10th Class Social Science Subjective Question Answer : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 इतिहास का लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर नीचे दिया गया है दिए गए लिंक पर क्लिक करके लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पढ़ सकते हैं । कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान सब्जेक्टिव क्वेश्चन 2023

Social Science Subjective Question
S.N Class 10th Geography Question 2023
1. भारत : संसाधन एवं उपयोग
2. कृषि
3. निर्माण उद्योग
4. परिवहन , संचार एवं व्यापार
5. बिहार : कृषि एवं वन संसाधन
6. मानचित्र अध्ययन
S.N Class 10th History Question 2023
1. यूरोप में राष्ट्रवाद
2. समाजवाद एवं साम्यवाद
3. हिंद-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन
4. भारत में राष्ट्रवाद
5. अर्थव्यवस्था और आजीविका
6. शहरीकरण एवं शहरी जीवन
7.  व्यापार और भूमंडलीकरण
8. प्रेस- सांस्कृति एवं राष्ट्रवाद
S.N Class 10th Political Science Question 2023
1. लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी
2. सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणाली
3. लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष
4. लोकतंत्र की उपलब्धियां
5. लोकतंत्र की चुनौतियां
S.N Class 10th Economics Question 2023
1. अर्थव्यवस्था एवं इसके विकास का इतिहास
2. राज्य एवं राष्ट्र की आय
3. मुद्रा, बचत एवं साख
4. हमारी वित्तीय संस्थाएं
5. रोजगार एवं सेवाएं
6. वैश्वीकरण
7. उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण
S.N Class 10th Aapda Prabandhan  Question 2023
1. प्राकृतिक आपदा : एक परिचय
2. बाढ़ और सूखा
3. भूकंप एवं सुनामी
4. जीवन रक्षक आकस्मिक प्रबंधन
5. आपदा काल में वैकल्पिक संचार व्यवस्था
6. आपदा और सह-अस्तित्व

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *