Geography class 10 NCERT NOTES ( भूगोल कक्षा -10 ) All Chapter Subjective Question Answer in Hindi, सामाजिक विज्ञान (हमारी अर्थव्यवस्था) पाठ - 4 हमारी वित्तीय संस्थाएं SUBJECTIVE QUESTION, हमारी वित्तीय संस्थाएं लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर, हमारी वित्तीय संस्थाएं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर, Samajik Vigyan class 10th Hamari vitteey Sansthaen subjective question answer 2023, सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 हमारी वित्तीय संस्थाएं लघु उत्तरीय प्रश्न, class 10th Social science question answer 2023 PDF download in Hindi,  सामाजिक विज्ञान का मॉडल पेपर 2023, class 10th Hamari vitteey Sansthaen Subjective question answer 2023, Class 10th Social science Geography Subjective Question Bihar Board Matric Exam 2023, BSEB Class 10th सामाजिक विज्ञान (अर्थशास्त्र ) हमारी वित्तीय संस्थाएं Subjective Question 2023, हमारी वित्तीय संस्थाएं का महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव क्वेश्चन, class 10th Social science Geography ka Subjective, Class 10th Social science model paper and question bank 2023, Pragatishil Classes, Class 10th Social science Hamari vitteey Sansthaen Subjective Question Answer, सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 हमारी वित्तीय संस्थाएं सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर 2023, class 10th हमारी वित्तीय संस्थाएं ka Subjective question answer 2023, कक्षा 10 हमारी वित्तीय संस्थाएं का सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर, class 10th geography subjective question paper 2023 

सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 हमारी वित्तीय संस्थाएं का सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर 2023 | Class 10th Social Science (Economics) Hamari vitteey Sansthaen ka Subjective Question Answer 2023

दोस्तों मैट्रिक परीक्षा 2023 का तैयारी करना चाहते है तो यहाँ पर (Social Science) सामाजिक विज्ञान का क्वेश्चन आंसर दिया गया है जिसमें अर्थशास्त्र (Economics) का हमारी वित्तीय संस्थाएं का सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर ( Hamari vitteey Sansthaen ka Ithaas Subjective Question Answer ) दिया गया है तथा सामाजिक विज्ञान का मॉडल पेपर ( Social Science Model Paper 2023 ) भी दिया गया है और आपको सोशल साइंस का ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर हमारी वित्तीय संस्थाएं ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर ( Hamari vitteey Sansthaen ka Ithaas Objective Question Answer ) आपको इस वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएगा।

  • Class 10 Social Science All Chapter VVI Guess Question Paper 2023
S.N Social Science (सामाजिक विज्ञान) 📒
1. History (इतिहास) Guess Paper
2. Geography (भूगोल) Guess Paper
3. Economics (अर्थ-शास्त्र) Guess Paper
4. Political Science (राजनितिक विज्ञानं) Guess Paper
5. Disaster Management (आपदा प्रबंधन) Guess Paper

BSEB Class 10th सामाजिक विज्ञान (अर्थशास्त्र ) हमारी वित्तीय संस्थाएं Subjective Question 2023

लघु उत्तरीय प्रश्न

1.किसानों को साख अथवा ऋण की आवश्यकता क्यों होती है ?

उत्तर ⇒  किसानों की खाद्य, बीज व सिंचाई की व्यवस्था, कीटनाशक दवाओं के इस्तेमाल व कृषि में नई तकनीक के प्रयोग हेतु साख अथवा ऋण की आवश्यकता होती है। इसके अतिरिक्त बाढ़, सूखा, भूकंप आदि जैसे प्राकृतिक आपदा के बाद साख एवं ऋण की आवश्यकता होती है।

2. सहकारिता से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर ⇒  अर्थशास्त्र में सहकारिता शब्द का प्रयोग अधिक व्यापक अर्थ में किया जाता है, “सहकारिता वह संगठन है जिसके द्वारा दो या दो से अधिक व्यक्ति स्वेच्छापूर्वक मिल-जुलकर समान स्तर पर आर्थिक हितों की वृद्धि करते हैं। इस प्रकार सहकारिता उस आर्थिक व्यवस्था को कहते हैं जिसमें मनुष्य किसी आर्थिक उद्देश्य की पूर्ती के लिए मिल-जुलकर कार्य करते हैं।”

3. वित्तीय संस्थान से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर ⇒  वित्तीय संस्थाएँ मौद्रिक क्षेत्र से देश अथवा राज्य की ऐसी संस्थाओं को कहते हैं जो लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु साख एवं मुद्रा संबंधी कार्यों का सम्पादन करती है। वित्तीय संस्थान के द्वारा कृषि, उद्योग, व्यापार जैसे आर्थिक कार्यों के लिए मौद्रिक प्रबंधन किया जाता है। ये संस्थाएँ समाज के आर्थिक विकास के लिए उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप अल्पकालीन, मध्यकालीन और दीर्घकालीन साख अथवा ऋण की सुविधा प्रदान करती है।

4. राज्य की वित्तीय संस्थान को कितने भागों में बाँटा जाता है, संक्षिप्त वर्णन करें।

उत्तर ⇒  राज्य की वित्तीय संस्थान को दो भागों में बाँटा जाता है-
(i) गैर संस्थागत (ii) संस्थागत संस्थान । गैर संस्थागत के अन्तर्गत महाजन, सेठ, साहकार, व्यापारी तथा रिश्तेदार एवं अन्य को शामिल किया जाता है। संस्थागत के अन्तर्गत सहकारी बैंक, प्राथमिक सहकारी समितियाँ, भूमि विकास बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, व्यावसायिक बैंक, नाबार्ड एवं अन्य को शामिल किया जाता है।

5. सूक्ष्म वित्त योजना को परिभाषित करें।

उत्तर ⇒  छोटे पैमाने पर गरीब, जरूरतमन्द लोगों को स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से कम ब्याज पर साख अथवा ऋण की व्यवस्था को सूक्ष्म वित्तीय संस्थाएँ कहते हैं।

class 10th Hamari vitteey Sansthaen Subjective question answer 2023

6. भारत में सहकारिता की शुरूआत किस प्रकार हुई ? संक्षिप्त वर्णन करें।

उत्तर ⇒  1904 ई० में सहकारिता साख समिति विधान पारित होने के बाद भारत में सहकारिता की शुरूआत हुई। इस क्षेत्र में सुधार हेतु 1912 ई० में एक और अधिनियम बनाया गया। इस नए अधिनियम में ऋण के अतिरिक्त अन्य उद्देश्यों के लिए सहकारी समितियाँ स्थापित करने की व्यवस्था की गई। 1935 ई० में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई। इसके अन्तर्गत एक कृषि साख विभाग का संगठन किया गया।

7. व्यावसायिक बैंक कितने प्रकार की जमा राशि को स्वीकार करते हैं ? संक्षिप्त विवरण करें।

उत्तर ⇒  देखें, व्याख्या, व्यावसायिक बैंक का कार्य :

8. स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर ⇒  स्वयं सहायता समूह वास्तव में ग्रामीण क्षेत्र में 15-20 व्यक्तियों (खासकर महिलाओं) का एक अनौपचारिक समूह है जो अपनी बचत तथा बैंकों से लघु ऋण लेकर अपने सदस्यों के पारिवारिक जरूरतों को पूरा करते हैं और विकास की गतिविधियाँ चलाकर गाँव का विकास और महिला सशक्तिकरण में योगदान करते हैं।

9. वाणिज्य बैंक क्या है ?

उत्तर ⇒  वाणिज्य बैंक द्वारा देश में बैंकिंग व वित्तीय क्रियाओं का संचालन होता है। अधिकतर वाणिज्य बैंक सरकार के सीधे नियंत्रण में कार्य करते हैं। इन बैंकों का प्रमुख उद्देश्य लाभार्जन है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. व्यावसायिक बैंक के प्रमुख कार्यों की विवेचना करें।

उत्तर ⇒ व्यावसायिक बैंक विभिन्न प्रकार के कार्यों के द्वारा समाज और राष्ट्र की सेवा करते हैं।
व्यावसायिक बैंक के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं—

1. जमा राशि को स्वीकार करना—अधिकांश लोग अपनी बचत को चोरी हो जाने के भय से या ब्याज कमाने के उद्देश्य से किसी बैंक में ही जमा करते हैं । इस प्रकार का जमा महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी के आधार पर कर्ज देकर वे अपने लाभ का एक प्रमुख भाग प्राप्त करते हैं ।
इन राशियों को विभिन्न प्रकार से जमा लेते हैं जैसे-स्थायी जमा द्वारा, चाल जमा, संचयी जमा, आवर्ती जमा आदि।

2. ऋण प्रदान करना–व्यावसायिक बैंक का दूसरा मुख्य कार्य लोगों को ऋण प्रदान करना है। एक निश्चित राशि को नगद कोष में रखकर बाकी रुपया बैंक द्वारा दूसरे व्यक्तियों को उचित जमानत के आधार पर दे दी जाती है, ऋण प्रदान करने का माध्यम निम्नलिखित होते हैं—
(i) अभिचायित एवं अल्पकालीन ऋण
(ii) नगद साख
(iii) अधिविकर्षन
(iv) विनिमय बिलों को भुनाना
(v) ऋण एवं अग्रिम

कक्षा 10 हमारी वित्तीय संस्थाएं का सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर

2. सहकारिता के मूल तत्व क्या है? राज्य के विकास में इसकी भूमिका का वर्णन करें।

उत्तर ⇒  सहकारिता के मुख्यतः तीन आधारभूत सिद्धांत हैं। एक तो यह कि यहाँ संगठन की सदस्यता स्वैच्छिक होती है। लोग अपनी इच्छा से सहकारी संगठन के सदस्य बनते हैं। दूसरा इसका प्रबंधन व संचालन जनतंत्रात्मक आधार पर होता है। इसके सदस्यों के बीच पूँजी, हैसियत अथवा किसी अन्य आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। तीसरा, इसके आर्थिक उद्देश्यों में नैतिक और सामाजिक तत्व भी शामिल रहते हैं।
राज्य के विकास में भूमिका : बिहार एक पिछड़ा राज्य है। बिहार के लोगों के जीविका का महत्वपूर्ण स्रोत कृषि है, जिस पर बिहार की कुल जनसंख्या का 80 प्रतिशत
आबादी निर्भर करता है।
बिहार में धनकुट्टी, अगरबत्ती निर्माण, बीड़ी निर्माण, जूता निर्माण, ईंट निर्माण इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण रोजगार सहकारिता के सहयोग से चलायी जा रही है। इसके लिए सहकारी बैंक ऋण मुहैया कराती है फलस्वरूप व्यक्ति की आय धीरे-धीरे बढ़ रही है और लोगों का जीवन स्तर ऊँचा उठ रहा है।

3. राष्ट्रीय वित्त संस्थान किसे कहते हैं ? इसे कितने भागों में बाँटा जाता है ? वर्णन करें।

उत्तर ⇒  ऐसी वित्तीय संस्थान जो देश के लिए वित्तीय और साख नीतियों का निर्धारण एवं निर्देशन करती हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर वित्त प्रबंधन के कार्यों का संपादन करती हैं, उसे हम वित्तीय संस्था कहते हैं। इसे दो भागों में बाँटा जाता है-

(i). भारतीय मुद्रा बाजार : ऐसी मौद्रिक बाजार जहाँ उद्योग एवं व्यवसाय के क्षेत्र के लिए अल्पकालीन एवं मध्यकालीन वित्तीय व्यवस्था एवं प्रबंधन किया जाता है उसे भारतीय मुद्रा बाजार कहते हैं।

(ii). भारतीय पूँजी बाजार : भारतीय पूँजी बाजार मुख्यतः दीर्घकालीन पूँजी उपलब्ध कराती है। दीर्घकालीन पूँजी की माँग बड़े-बड़े उद्योग घराने एवं सार्वजनिक निर्माण कार्यों के लिए होता है। इसका वर्गीकरण निम्नांकित प्रकार से किया गया।

(a). प्रतिभूति बाजार वित्त कंपनियाँ
(b). औद्योगिक बाजार
(C). विकास वित्त संस्थान
(d). गैर बैंकिंग
प्रतिभूति बाजार वित्त कंपनियाँ को भी दो हिस्सों में बाँटा गया है – (i). प्राथमिक बाजार (ii). द्वितीयक बाजार

सामाजिक विज्ञान का मॉडल पेपर 2023

4. स्वयं सहायता समूह में महिलाएँ किस प्रकार अपना अहम् भूमिका निभाती है ? वर्णन करें।

उत्तर ⇒  स्वयं सहायता समूह में 15-20 व्यक्तियों (खासकर महिलायें) का एक समूह होता है। प्रति व्यक्ति 25 रूपये से लेकर 100 रूपये या अधिक का बचत करते हैं। एक . या दो वर्षों के बाद अगर समूह नियमित बचत करता है तो समूह बैंक से ऋण लेने के योग्य हो जाता है। ऋण समूह के नाम से दिया जाता है और इसका उद्देश्य सदस्यों के लिए स्वरोजगार के अवसरों का सृजन करना है। उदाहरणार्थ सदस्यों के लिए छोटे-छोटे कर्ज, बीज, खाद, बाँस, घर बनाने, सिलाई मशीन, पशु इत्यादि खरीदने के लिए दिया जाता है।
ऋण लौटाने की जिम्मेदारी समूह की होती है। इसी कारण बैंक निर्धन लोगों को ऋण देने के लिए तैयार हो जाते हैं। इस प्रकार स्वयं सहायता समूह कर्जदारों को ऋणदार की कमी की समस्या से उबारने में मदद करते हैं। इसके अतिरिक्त यह समूह गाँव, कस्बा और जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबों को संगठित करने में मदद करते हैं। इससे न केवल महिलाएँ आर्थिक रूप से स्वावलम्बी हो जाती है बल्कि समूह की नियमित बैठकों के जरिए लोगों को एक आम मंच मिलता है। जहाँ तरह-तरह के सामाजिक विषयों पर आपस में चर्चा कर पाती हैं।

5. राज्य स्तरीय संस्थागत वित्तीय स्रोत के कार्यों का वर्णन करें।

उत्तर ⇒  राज्य स्तरीय संस्थागत वित्तीय स्रोत के निम्नलिखित कार्य हैं – 

(i). सहकारी बैंक : इसके माध्यम से किसानों को अल्पकालीन मध्यकालीन तथा दीर्घकालीन ऋण की सुविधा उपलब्ध होती है।

(ii). प्राथमिक सहकारी समितियाँ : इसकी स्थापना कृ षि क्षेत्र की अल्पकालीन ऋणों की आवश्यकता की पूर्ती के लिए की गई है।

(iii). भूमि विकास बैंक : यह किसानों के भूमि को बंधक रखकर कृषि में स्थाई सुधार एवं विकास के लिए दीर्घकालीन ऋण प्रदान करता है।

(iv).व्यावसायिक बैंक : इसके द्वारा किसानों को साख की सुविधा प्रदान करता है।

(v).क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक : सीमांत एवं छोटे किसानों कारीगरों तथा अन्य कमजोर वर्ग की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना 1975 ई० में की गई।

(vi).नाबार्ड-राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक : देश में कृषि तथा ग्रामीण विकास के लिए सरकारी संस्थाओं
व्यावसायिक बैंकों तथा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को वित्त की सुविधा प्रदान करता है।


10th Class Social Science Subjective Question Answer : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 इतिहास का लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर नीचे दिया गया है दिए गए लिंक पर क्लिक करके लघु उत्तरीय प्रश्न और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पढ़ सकते हैं । कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान सब्जेक्टिव क्वेश्चन 2023

Social Science Subjective Question
S.N Class 10th Geography Question 2023
1. भारत : संसाधन एवं उपयोग
2. कृषि
3. निर्माण उद्योग
4. परिवहन , संचार एवं व्यापार
5. बिहार : कृषि एवं वन संसाधन
6. मानचित्र अध्ययन
S.N Class 10th History Question 2023
1. यूरोप में राष्ट्रवाद
2. समाजवाद एवं साम्यवाद
3. हिंद-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन
4. भारत में राष्ट्रवाद
5. अर्थव्यवस्था और आजीविका
6. शहरीकरण एवं शहरी जीवन
7.  व्यापार और भूमंडलीकरण
8. प्रेस- सांस्कृति एवं राष्ट्रवाद
S.N Class 10th Political Science Question 2023
1. लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी
2. सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणाली
3. लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष
4. लोकतंत्र की उपलब्धियां
5. लोकतंत्र की चुनौतियां
S.N Class 10th Economics Question 2023
1. अर्थव्यवस्था एवं इसके विकास का इतिहास
2. राज्य एवं राष्ट्र की आय
3. मुद्रा, बचत एवं साख
4. हमारी वित्तीय संस्थाएं
5. रोजगार एवं सेवाएं
6. वैश्वीकरण
7. उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण
S.N Class 10th Aapda Prabandhan  Question 2023
1. प्राकृतिक आपदा : एक परिचय
2. बाढ़ और सूखा
3. भूकंप एवं सुनामी
4. जीवन रक्षक आकस्मिक प्रबंधन
5. आपदा काल में वैकल्पिक संचार व्यवस्था
6. आपदा और सह-अस्तित्व

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *