कक्षा 10वीं संस्कृत पाटलिपुत्रवैभवम् (Patlipurabhaibham) Subjective Question Answer 2023, Class 10th Sanskrit Patlipurabhaibham ka VVI Subjective Question Answer 2023,पाटलिपुत्रवैभवम् कक्षा 10 संस्कृत क्वेश्चन आंसर पीडीएफ डाउनलोड,पाटलिपुत्रवैभवम् कक्षा 10 एनसीईआरटी सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर ,कक्षा 10 संस्कृत पाटलिपुत्रवैभवम् प्रश्न उत्तर ,क्लास 10th पाटलिपुत्रवैभवम् का महत्वपूर्ण सवालो का जबाब ,Patlipurabhaibham Path Sanskrit ka Questions and Answers 2023,Patlipurabhaibham Questions and Answers Pdf Class 10 Sanskrit MCQ,NCERT Class 10th Sanskrit पाठ 2 पाटलिपुत्रवैभवम् क्वेश्चन आंसर ,कक्षा 10 वी संस्कृत पाटलिपुत्रवैभवम् (Patlipurabhaibham ) Subjective Question Paper,पाठ 2 पाटलिपुत्रवैभवम् पाठ का लघु उतरिय प्रश्न उत्तर,Patlipurabhaibham (पाटलिपुत्रवैभवम्) 10th Sanskrit Short Answer Type Question 2023,10th Sanskrit Chapter 2 पाटलिपुत्रवैभवम् Long Question Answer,पाटलिपुत्रवैभवम् (Patlipurabhaibham) VVI Subjective Question,कक्षा 10 वी संस्कृत पाटलिपुत्रवैभवम् (Patlipurabhaibham) Most Important Question Answer 2023,Class 10th Sanskrit Patlipurabhaibham Question Paper For Matric Exam Bihar Board,Patlipurabhaibham VVI Subjective Question Paper Pdf Download, Pragatishil Classes
Class 10th Sanskrit Subjective Question

कक्षा 10वीं संस्कृत पाटलिपुत्रवैभवम् (Patlipurabhaibham) Subjective Question Answer 2023 | Class 10th Sanskrit Patlipurabhaibham ka VVI Subjective Question Answer 2023

Join For Latest Government Job & Latest News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

(Class 10th Sanskrit Objective & Subjective Question Answer 2023) : दोस्तों अगर आप लोग इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं और संस्कृत में अच्छे अंको से पास होना चाहते हैं तो यहां पर संस्कृत के सभी प्रश्नों का जवाब चैप्टर वाइज चैप्टर इस वेबसाइट पर दिया गया है तथा कक्षा 10th संस्कृत का पाटलिपुत्रवैभवम् पाठ का सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर (Class 10th Sanskrit Chapter-2 Patlipurabhaibham Path Ka Most Important Subjective Question Paper) नीचे दिया गया है अगर आप लोग क्लास 10th पाटलिपुत्रवैभवम् पाठ का ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर (Class 10th Sanskrit Chapter-2 Patlipurabhaibham Path Ka VVI Objective Question Answer 2023) पढ़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं तथा बिहार बोर्ड संस्कृत का ऑफिशियल मॉडल पेपर (Class 10th Sanskrit Official Model Paper Download) तथा संस्कृत का ऑनलाइन टेस्ट (Class 10 Sanskrit mcq Online Test) भी इस वेबसाइट से दे सकते हैं

पाठ – 2 पाटलिपुत्रवैभवम् (Patlipurabhaibham)

Patlipurabhaibham (पाटलिपुत्रवैभवम्) 10th Sanskrit Short & Long Type Question Answer 2023


1. चन्द्रगुप्त मौर्य के काल में पाटलिपुत्र की रक्षा व्यवस्था कैसी थी ?

उत्तर ⇒ चन्द्रगुप्त मौर्य के काल में पाटलिपुत्र की रक्षा व्यवस्था अत्यंत उत्कृष्ट थी जिसका विवरण यूनानी राजदूत मेगास्थनीज ने अपने संस्मरण में लिखा है।


2. राजशेखर ने पटना के सम्बन्ध में क्या लिखा है ?
अथवा, राजशेखर ने पटना को किस रूप में स्मरण किया है ?

उत्तर ⇒ राजशेखर ने अपने काव्यमीमांसा में लिखा है कि पाटलिपुत्र शिक्षा का एक प्राचीन केन्द्र था। यहाँ अनेक संस्कृत विद्वान हुए हैं। यहाँ पाणिनी, पिंगल, पतञ्जलि आदि की परीक्षा ली गई थी।


3. प्राचीन संस्कृत ग्रंथों में वर्णित पटना के विभिन्न नामों का उल्लेख करें।

उत्तर ⇒ प्राचीन संस्कृत ग्रंथों में वर्णित पटना के विभिन्न नाम हैं-पाटलिपुत्र, पुष्पपुर, कुसुमपुर आदि।


4. पटना के मुख्य दर्शनीय स्थलों का नामोल्लेख करें।

उत्तर ⇒ गोलघर, तारामण्डल, जैविक उद्यान, उच्च न्यायालय, सचिवालय, गुरुद्वारा आदि पटना के मुख्य दर्शनीय स्थल हैं।


5. भगवान् बुद्ध ने पाटलिपुत्रग्राम के बारे में क्या कहा था ?
अथवा, भगवान बुद्ध ने पटना के संबंध में क्या कहा था ?

उत्तर ⇒ भगवान् बुद्ध प्राचीन काल में अनेक बार पाटलि ग्राम आये थे। यहाँ आकर इस गाँव के महत्त्व को बढ़ाया था और उसी समय उन्होंने कहा था-‘यह गाँव कालान्तर में एक दिन महानगर होगा, परन्तु इस नगर को आग, पानी और युद्ध का भय सदा बना रहेगा।


6. पाटलिपत्रनगर के वैभव का वर्णन करें।

उत्तर ⇒ पाटलिपुत्र प्राचीनकाल से ही अपने वैभव परम्परा के लिए विख्यात रहा है। विदेशी यूनानी लोगों ने आकर अपने संस्मरणों में यहाँ की अनेक उत्कृष्ट सम्पदाओं का वर्णन किया है। मेगास्थनीज ने लिखा है कि चन्द्रगुप्तमौर्य काल में यहाँ की शोभा और रक्षा व्यवस्था. अति उत्कृष्ट थी। अशोक काल में यहाँ निरन्तर समृद्धि रही। कवि राजशेखर ने अपनी रचना काव्यमीमांसा में ऐसी ही बात लिखी है कि यहाँ बड़े-बड़े कवि-वैयाकरण-भाष्यकार परीक्षित हुए । आज पाटलिपुत्रनगर ‘पटना’ नाम से जाना जाता है जहाँ संग्रहालय, गोलघर, जैविक उद्यान इत्यादि दर्शनीय स्थल हैं। इस प्रकार पाटलिपुत्र प्राचीनकाल से आज तक विभिन्न क्षेत्रों में वैभव धारण करता रहा है जिसका संकलित रूप संग्रहालय में देखने योग्य है।

Patlipurabhaibham Path Sanskrit ka Questions and Answers 2023


7. पटना में कौमुदी महोत्सव कब मनाया जाता था ?

उत्तर ⇒ पाटलिपुत्र में शरत्काल में कौमुदी महोत्सव मनाया जाता था। इस समारोह का विशेष प्रचलन गुप्तवंश के शासनकाल में था।


8. दामोदर गुप्त ने पटना के संबंध में क्या लिखा है ?
अथवा, कवि दामोदर गुप्त के अनुसार पाटलिपुत्र कैसा नगर है ?

उत्तर ⇒ कवि दामोदर गुप्त के अनुसार पाटलिपुत्र (पटना) महानगर पृथ्वी पर बसे नगरों में श्रेष्ठ है। यहाँ सरस्वती के वंशज यानी विद्वान लोग बसते हैं। कवि ने इस महानगर की तुलना इन्द्र की भरी-पूरी नगरी से की है।


9. प्राचीन ग्रंथों में पटना के कौन-कौन से नाम मिलते हैं ?

उत्तर ⇒ प्राचीन ग्रंथों में पटना के नाम पुष्पपुर, कुसुमपुर, पाटलिपुत्र आदि मिलते हैं।


10. कौन-कौन से विदेशी यात्री पटना आये थे ?

उत्तर ⇒ मेगास्थनीज, फाह्यान, ह्वेनसांग और इत्सिंग आदि विदेशी यात्री पटना आये थे।


11. पाटलिपुत्र शब्द कैसे बना ?

उत्तर ⇒ पाटलि ग्राम शब्द से पाटलिपुत्र बना। कुछ प्राचीन संस्कृत ग्रंथों एवं पुराणों में पाटलिपुत्र का दूसरा नाम पुष्पपुर, कुसुमपुर प्राप्त होता है।


12. ‘पाटलिपुत्रवैभवम’ पाठ के आधार पर पटना के वैभव का वर्णन पाँच वाक्यों में करें।
अथवा, पाटलिपुत्रवैभवम् पाठ का पाँच वाक्यों में परिचय दें।

उत्तर ⇒ पाटलिपुत्रवैभवम् पाठ में बिहार की राजधानी पटना के प्राचीन महत्त्व का निरूपण है। ऐतिहासिक परम्परा से आधुनिक राजधानी के प्रसिद्ध स्थलों का निरूपण किया गया है। चन्द्रगुप्त मौर्य के समय यहाँ की शोभा तथा रक्षा व्यवस्था उत्कृष्ट थी । अशोक के समय यहाँ समृद्धि थी। यहाँ बड़े-बड़े कवि, वैयाकरण तथा भाष्यकार परीक्षित हुए और संग्रहालय, गोलघर जैविक उद्यान आदि दर्शनीय स्थल हैं।

कक्षा 10 वी संस्कृत पाटलिपुत्रवैभवम् (Patlipurabhaibham ) Subjective Question Paper


13. सिख सम्प्रदाय के लोगों के लिए पटना नगर क्यों महत्त्वपूर्ण है ?
अथवा, पटना का गुरुद्वारा किसके लिये और क्यों प्रसिद्ध है ? तीन वाक्यों में उत्तर दें।

उत्तर ⇒ सिख संप्रदाय के लोगों के लिए प्राचीन पटना नगर में पूजनीय स्थल अवस्थित है। यहाँ उनके दसवें गुरु गोविंद सिंह का जन्म स्थान है। यह स्थल गुरुद्वारा के नाम से जाना जाता है।


14. चंद्रगुप्त मौर्य तथा अशोक के समय पाटलिपुत्र कैसा नगर था?

उत्तर ⇒ चन्द्रगुप्त मौर्य के समय पाटलिपुत्र की रक्षा-व्यवस्था काफी मजबूत थी। यह सुंदर नगर था । अशोक के शासनकाल में इस नगर का वैभव और अधिक समृद्ध हुआ।


15. लेखक ‘पाटलिपत्रवैभवम्’ पाठ से हमें क्या संदेश देना चाहते हैं ?

उत्तर ⇒ लेखक का कहना है कि प्राचीन काल में पाटलिपुत्र एक महान नगर था, जहाँ शिक्षा, वैभव और समृद्धि थी। मध्यकाल में इसकी स्थिति ठीक नहीं थी। मुगलकाल में इस नगर का पुनः उद्धार हुआ तथा अंग्रेज के शासन काल से लेकर वर्तमान में इस नगर का अत्यधिक विकास हो रहा है।


16. पाटलिपुत्र के प्राचीन महोत्सव का वर्णन करें।

उत्तर ⇒ पाटलिपुत्र में शरतकाल में कौमुदी महोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता था। सभी नगरवासी आनंदमग्न हो जाते थे। इस समारोह का विशेष प्रचलन गुप्तवंश के शासनकाल में था। आजकल जिस तरह दुर्गापूजा मनाई जाती है, उसी प्रकार प्राचीनकाल में कौमुदी महोत्सव मनाया जाता था।

पाठ 2 पाटलिपुत्रवैभवम् पाठ का लघु उतरिय प्रश्न उत्तर


SANSKRIT ( संस्कृत ) SUBJECTIVE

S.N Class 10th Sanskrit Subjective Question Answer 
1. मङ्गलम्
2. पाटलिपुत्रवैभवम
3. अलसकथा
4. संस्कृतसाहित्ये लेखिकाः
5. भारतमहिमा
6. भारतीयसंस्काराः
7. नीतिश्लोकाः
8. कर्मवीरकथा
9. स्वामी दयानन्दः
10. मन्दाकिनीवर्णनम्
11. व्याघ्रपथिककथा
12. कर्णस्य दानवीरता
13. विश्वशांति:
14. शास्त्रकाराः

Class 10th Sanskrit Subjective Question Answer  : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 के लिए संस्कृत का सब्जेक्टिव प्रश्न 10th class sanskrit subjective question answer सभी चैप्टर का ऊपर दिया गया है जिस पर आप क्लिक करके कक्षा 10वीं संस्कृत का लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर को पढ़ सकते हैं और मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2023 में अच्छे अंक ला सकते हैं ।

Indrajeet Kumar
मैं इंद्रजीत कुमार हूं. मैं Pragatishilclasses.com पर एक ब्लॉगर और सामग्री निर्माता हूं। मेरे पास विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव है जिसमें सरकारी नौकरियों के अपडेट, नवीनतम समाचार अपडेट, खेल, सरकारी योजनाएं, गेमिंग, राजनीति, तकनीकी रुझान, वित्त, सरकारी नीतियां आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान घटनाएं शामिल हैं।
https://pragatishilclasses.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *