कक्षा 10वीं संस्कृत भारतमहिमा (Bhartmahima) Subjective Question Answer 2023, Class 10th Sanskrit Bhartmahima ka VVI Subjective Question Answer 2023, भारतमहिमा कक्षा 10 संस्कृत क्वेश्चन आंसर पीडीएफ डाउनलोड,भारतमहिमा कक्षा 10 एनसीईआरटी सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर ,कक्षा 10 संस्कृत भारतमहिमा प्रश्न उत्तर ,क्लास 10th भारतमहिमा का महत्वपूर्ण सवालो का जबाब ,Bhartmahima Path Sanskrit ka Questions and Answers 2023,Bhartmahima Questions and Answers Pdf Class 10 Sanskrit MCQ,NCERT Class 10th Sanskrit पाठ 5 भारतमहिमा क्वेश्चन आंसर ,कक्षा 10 वी संस्कृत भारतमहिमा (Bhartmahima ) Subjective Question Paper,पाठ 5 भारतमहिमा पाठ का लघु उतरिय प्रश्न उत्तर,Bhartmahima ( भारतमहिमा) 10th Sanskrit Short Answer Type Question 2023,10th Sanskrit Chapter 5 भारतमहिमा Long Question Answer,भारतमहिमा (Bhartmahima) VVI Subjective Question,कक्षा 10 वी संस्कृत भारतमहिमा (Bhartmahima) Most Important Question Answer 2023,Class 10th Sanskrit Bhartmahima Question Paper For Matric Exam Bihar Board,Bhartmahima VVI Subjective Question Paper Pdf Download, Pragatishil Classes
Class 10th Sanskrit Subjective Question

कक्षा 10वीं संस्कृत भारतमहिमा (Bhartmahima) Subjective Question Answer 2023 | Class 10th Sanskrit Bhartmahima ka VVI Subjective Question Answer 2023

Join For Latest Government Job & Latest News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

(Class 10th Sanskrit Objective & Subjective Question Answer 2023) : दोस्तों अगर आप लोग इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं और संस्कृत में अच्छे अंको से पास होना चाहते हैं तो यहां पर संस्कृत के सभी प्रश्नों का जवाब चैप्टर वाइज चैप्टर इस वेबसाइट पर दिया गया है तथा कक्षा 10th संस्कृत का भारतमहिमा पाठ का सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर (Class 10th Sanskrit Chapter-5 Bhartmahima Path Ka Most Important Subjective Question Paper) नीचे दिया गया है अगर आप लोग क्लास 10th भारतमहिमा पाठ का ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर (Class 10th Sanskrit Chapter-5 Bhartmahima Path Ka VVI Objective Question Answer 2023) पढ़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं तथा बिहार बोर्ड संस्कृत का ऑफिशियल मॉडल पेपर (Class 10th Sanskrit Official Model Paper Download) तथा संस्कृत का ऑनलाइन टेस्ट (Class 10 Sanskrit mcq Online Test) भी इस वेबसाइट से दे सकते हैं

पाठ – 5 भारतमहिमा (Bhartmahima)

Bhartmahima (भारतमहिमा) 10th Sanskrit Short & Long Type Question Answer 2023


1. ‘भारतमहिमा’ पाठ के आधार पर भारत का वर्णन संक्षप में करें।
अथवा, भारतमहिमा पाठ के आधार पर भारत की विशेषताओं का वर्णन करें।
अथवा, ‘भारतमहिमा’ पाठ का सारांश प्रस्तुत करें।
अथवा, भारतमहिमा का वर्णन पठित पाठ के आधार पर करें।

उत्तर ⇒ भारत का प्राकृतिक सौन्दर्य स्वर्ग-सा है। यह देवताओं, ऋषियों एवं महापुरुषों की अवतरण भूमि है। इसकी महिमा का वर्णन विष्णुपुराण एवं भागवतपुराण में देखने को मिलता है। भारतभूमि पर अवतरित होनेवाला मनुष्य निश्चय ही धन्य है। हमारी भारत भूमि विशाल, रम्यरूपा और कल्याणप्रद है। अत्यन्त शोभनीय और संसार का गौरव भारत हम सबों के द्वारा सदैव पूजनीय है। यहाँ धर्म, जाति के भेदों को भूलकर एकता एवं सहिष्णुता का पाठ पढ़ाया जाता है । हम भारतीय सदैव कहते हैं-वसुधैव कुटुम्बकम् अर्थात् सम्पूर्ण पृथ्वी ही हमारा परिवार है।


2. भारतभूमि कैसी है और यहाँ कौन लोग रहते हैं ?
अथवा, मातृभूमि का वर्णन किस रूप में किया गया है ? पठित पाठ के आधार पर लिखें।

उत्तर ⇒ हिमालय की गोद में बसा हुआ भारत निश्चय ही स्वर्ग-सा सुन्दर है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एकता एवं समदर्शिता का भाव दृष्टिगत होता है । यह मातृभूमि निर्मल एवं ममतामयी है। यहाँ लोग धर्म, जाति के भेदों को भूलकर एक भाव से रहते हैं। विविध पर्व-त्योहार यहाँ की एकता को एकसूत्र में पिरोये रहते हैं। इसकी भूमि विशाल एवं रम्यरूपा है । यह सागरों, पर्वतों एवं झरनों को धारण करते हुए नदियों के द्वारा सदा सेवित है।


3. ‘भारतमहिमा’ पाठ में किन-किन पुराणों से पद्य संकलित है ?

उत्तर ⇒ भारतमहिमा पाठ में विष्णु एवं भागवत पुराणों से पद संकलित हैं।


4. भारतीय लोगों की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण विशेषता क्या है ?

उत्तर ⇒ भारत में जन्म लेकर लोग धन्य होते हैं और हरि की सेवा करते हैं। उन्हें स्वर्ग और मोक्ष प्राप्त होता है। भारतीय धर्म और जाति के भेदभावों को न मानते हुए एकता के भाव से रहते हैं । सभी भारतीयों की देशभक्ति आकर्षक है और दूसरों के लिए आदर्श रूपी है।


5. हमारी मातृभूमि कैसी है ?
अथवा, भारतमहिमा के अनुसार बतायें कि हमारी मातृभूमि कैसी है?
अथवा, भारत भूमि कैसी है तथा यहाँ किस प्रकार के लोग रहते हैं ?

उत्तर ⇒ भारतवर्ष अति प्रसिद्ध देश है तथा यहाँ की भूमि सदैव पवित्र और ममतामयी है। यहाँ विभिन्न जातियों और धर्मों के लोग एकता भाव को धारण करते हुए निवास करते हैं।


6. सभी जनों की देशभक्ति कैसी होनी चाहिए ?

उत्तर ⇒ सभी जनों की देशभक्ति आकर्षक और दूसरों के लिए आदर्श रूप होनी चाहिए जिससे दूसरे लोग उनसे प्रेरणा ले सके। सबों को मन-वचन-कर्म से निष्ठापूर्वक देश की सेवा करनी चाहिए।

कक्षा 10 वी संस्कृत भारतमहिमा (Bhartmahima ) Subjective Question Paper


7. ‘भारतमहिमा’ पाठ के आधार पर भारतीय मूल्यों की विशेषता पर प्रकाश डालें।

उत्तर ⇒ भारत भूमि स्वर्ग तुल्य है, जहाँ देवगण भी जन्म लेना पुण्य मानते हैं। विविधता में एकता भारतीय मूल्यों की प्रमुख विशेषता है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक समदर्शिता का भाव है। यहाँ के निवासी धर्म-जाति के भेदों को भुलाकर एकत्व भाव में रहते हैं। विविध पर्व-त्योहार हमें एक सूत्र में पिरोते हैं। अतिथि सत्कार व वसुधा को ही परिवार मानना इसका आदर्श है ।


8. देवगण भारत के गीत,क्यों गाते हैं ? पठित-पाठ के आधार पर उत्तर तीन से पाँच वाक्यों में लिखें।

उत्तर ⇒ देवगण भारत देश का गुणगान करते हैं। क्योंकि, भारतीय भूमि स्वर्ग और मोक्ष प्राप्त करने का साधन है । मनुष्य भारत भूमि पर जन्म लेकर भगवान हरि की सेवा के योग्य बन जाते हैं।


9. ‘भारतमहिमा’ पाठ से क्या शिक्षा मिलती है ? पाँच वाक्यों में उत्तर दें।
अथवा, भारतमहिमा पाठ से हमें क्या संदेश मिलता है ?

उत्तर ⇒ भारतमहिमा पाठ से यह संदेश मिलता है कि हमें भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए। हम भारतीयों को हरि की सेवा करने का मौका मिला है, और मोक्ष की प्राप्ति का भी अवसर मिला है। हमें देशभक्त होना चाहिए और अन्य भारतीयों से मिल-जुलकर रहना चाहिए।


10. देवता लोग किस देश का गणगान करते हैं और क्यों ?

उत्तर ⇒ देवता लोग भारत देश का गुणगान करते हैं, क्योंकि भारतीय भूमि स्वर्ग और मोक्ष प्राप्त करने का साधन है। मनुष्य भारत भूमि पर जन्म लेकर भगवान हरि की सेवा के योग्य बन जाते हैं।

भारतमहिमा (Bhartmahima) VVI Subjective Question


11. भारतमहिमा पाठ का क्या उद्देश्य है ?

उत्तर ⇒ भारतमहिमा पाठ में पौराणिक और आधुनिक पद्य संकलित हैं, इन सभी पद्यों का उद्देश्य भारत और भारतीयों की विशेषताओं का वर्णन करना है। इनमें भारत की सुंदरता एवं भव्यता और भारतीयों की देशभक्ति आदि की ओर पाठक का ध्यान आकर्षित किया गया है।


12. भारतमहिमा पाठ का पाँच वाक्यों में परिचय दें।

उत्तर ⇒ इस पाठ में भारत के महत्त्व के वर्णन से सम्बद्ध पुराणों के दो पद्य तथा तीन आधनिक पद्य दिए गए हैं। हमारे देश भारतवर्ष को प्राचीन काल से इतना महत्त्व दिया गया है कि देवगण भी यहाँ जन्म लेने के लिए तरसते हैं इसकी प्राकृतिक सुषमा अनेक प्रदूषणकारी तथा विध्वंसक क्रियाओं के बाद भी अनुपम है। इसका निरूपण इन पद्यों में प्रस्तुत है।


SANSKRIT ( संस्कृत ) SUBJECTIVE

S.N Class 10th Sanskrit Subjective Question Answer 
1. मङ्गलम्
2. पाटलिपुत्रवैभवम
3. अलसकथा
4. संस्कृतसाहित्ये लेखिकाः
5. भारतमहिमा
6. भारतीयसंस्काराः
7. नीतिश्लोकाः
8. कर्मवीरकथा
9. स्वामी दयानन्दः
10. मन्दाकिनीवर्णनम्
11. व्याघ्रपथिककथा
12. कर्णस्य दानवीरता
13. विश्वशांति:
14. शास्त्रकाराः

Class 10th Sanskrit Subjective Question Answer  : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 के लिए संस्कृत का सब्जेक्टिव प्रश्न 10th class sanskrit subjective question answer सभी चैप्टर का ऊपर दिया गया है जिस पर आप क्लिक करके कक्षा 10वीं संस्कृत का लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर को पढ़ सकते हैं और मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2023 में अच्छे अंक ला सकते हैं ।

Indrajeet Kumar
मैं इंद्रजीत कुमार हूं. मैं Pragatishilclasses.com पर एक ब्लॉगर और सामग्री निर्माता हूं। मेरे पास विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव है जिसमें सरकारी नौकरियों के अपडेट, नवीनतम समाचार अपडेट, खेल, सरकारी योजनाएं, गेमिंग, राजनीति, तकनीकी रुझान, वित्त, सरकारी नीतियां आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान घटनाएं शामिल हैं।
https://pragatishilclasses.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *